देवउठनी ग्यारस पर पटाखों ने मचाया कहर 4 अलग-अलग हादसों में 4 घायल, 2 बच्चों के चेहरे झुलसे, युवक-युवती के हाथ की उंगलियां क्षतिग्रस्त, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर में देवउठनी ग्यारस की रात आतिशबाजी जानलेवा बन गई,शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पटाखे चलाते समय चार अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे, एक युवक और एक युवती शामिल हैं। दो बच्चों के चेहरे पर पटाखे फटे, तो युवक-युवती के हाथ में पटाखा फटने से उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।,पहला मामला बजरंग नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाला 11 वर्षीय यश दुबे कक्षा पांचवीं का छात्र है। यश ने बताया कि रात में पटाखे चलाए जा रहे थे। वह पास में खड़ा था, तभी एक पटाखा उसके चेहरे पर आकर फट गया। इससे उसके चेहरे और आंख में चोट आई है। यश के मुताबिक, हादसे के बाद उसे आंख से कम दिखाई दे रहा है।दूसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सौरा रोड का है। यहां रहने वाले 10 वर्षीय अरशद खान पिता पप्पू खान ने बताया कि उसकी दीदी और उनकी सहेलियां पटाखे चला रही थीं। वह पास में खड़ा था, तभी एक पटाखा उसके चेहरे के पास फट गया, जिससे उसे चोट आई,तीसरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है। नगर महाराजपुर निवासी 20 वर्षीय मौली सोनी ने बताया कि वह रात में स्काई शॉट पटाखा चला रही थी। इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि उसके हाथ की उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया।चौथा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की देरी रोड स्थित विद्यापुरम कॉलोनी का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय सचिन अहिरवार पिता बुद्ध प्रकाश अहिरवार रात में पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में ही पटाखा फट गया, जिससे हाथ और उंगलियों में गंभीर चोट आई। सचिन की बहन सीता अहिरवार ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश
देवउठनी ग्यारस पर पटाखों ने मचाया कहर 4 अलग-अलग हादसों में 4 घायल, 2 बच्चों के चेहरे झुलसे, युवक-युवती के हाथ की उंगलियां क्षतिग्रस्त, जिला अस्पताल में भर्ती
November 21, 2026 09:35 PM
1 min read
11 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google