प्रदीप श्रीवास्तव 
 गंजबासौदा
25 ग्राम ब्राउन शुगर  के साथ आरोपी गिरफतार 
गंजबासौदा पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गंजबासौदा देहात थाना पुलिस ने 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक पूर्व तस्कर  एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 4 लाख रुपये का मशरूका भी जप्त किया गया है
 गंजबासौदा  देहात थाना  पुलिस ने जुपिटर स्कूटी से संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक युवक और एक युवती को रोका। तलाशी में उनके पास से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों से ब्राउन शुगर के साथ 1 जुपिटर स्कूटी और 2 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम शानू उर्फ देवेन्द्र त्यागी, निवासी पठार मोहल्ला, हाल ग्रीन वैली कॉलोनी गंजबासौदा और अंबिका रघुवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरपरी, हाल ग्रीन वैली कॉलोनी तिरंगा चौक गंजबासौदा हैं। 

पुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाते थे और किन-किन को बेचते थे।
जप्त मशरूके में 25 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये, 1 स्कूटी और 2 मोबाइल शामिल हैं। कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई