जमीन सीमांकन के दौरान हुआ विवाद,बदला हिंसा में, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी हुए घायल।
मुलताई थाना अंतर्गत मासोद पुलिस चौकी के ग्राम खेडी रामोसी में जमीन का सीमांकन कराकर कब्ज़ा दिलाने गए प्रशासनिक अमले पर हुए हमले में भूमि स्वामी बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे सहित चौकी प्रभारी आर एस राजपूत और अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि न्यायालय के आदेश पर खेड़ीरामोसी स्तिथ जमीन का सीमांकन कर कब्ज़ा दिलाने गए राजस्व और पुलिस अमले पर कब्ज़ाधारी आदिवासी समुदाय के लोगो ने पत्थरों से हमला कर आधा दर्जन लोगो को घायल कर दिया।
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,वही पुलिस ने मामले में 16 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास तेज कर दी है।
जानकारी अनुसार उक्त भूमि sc वर्ग के व्यक्ति की थी जिसे उसने बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को विक्रय कर दी थी, लेकिन जमीन पर st वर्ग के लोगो का कब्ज़ा था।
मामले में न्यायालय के आदेश पर सीमांकन कर कब्ज़ा दिलाने पहुंचे राजस्व और पुलिस कर्मियों पर आदिवासियों ने पत्थरों से हमला कर दिया गया, जिसके बाद अमले को बेरंग वापस लौटना पड़ा,
वही घायलों का बैतूल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Continue With Google
Comments (0)