जय किशन चंदेल, कमलेश चौहान, गगनदीप खेरे पटवा वैश्य समाज में पदाधिकारी नियुक्त
बैतूल। :- अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा द्वारा नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इन नियुक्तियों में क्षेत्र के सक्रिय और समाजहित में कार्य करने वाले पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार जयकिशन चंदेल (मुलताई) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कमलेश चौहान (बैतूल) को जिला अध्यक्ष बैतूल तथा गगनदीप खेरे (मुलताई) को मुलताई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। स्वजातीय बंधुओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, युवाओं को जोड़ने, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों को गति देगी। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएंगे।
यह नियुक्तियां न केवल संगठनात्मक विस्तार का संकेत हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और प्रगति की नई पहल के रूप में भी देखी जा रही हैं।
जय किशन चंदेल, कमलेश चौहान, गगनदीप खेरे पटवा वैश्य समाज में पदाधिकारी नियुक्त
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत पटवा द्वारा नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है

Continue With Google
Comments (0)