हाइवे 47 पर टायर बदल रहे भूसा भरे ट्रेक्टर ट्राली कों दुग्ध वाहन नें मारी टक्कर, एक की हुई मौत ।
मुलताई। बैतूल नागपुर हाइवे 47 पर रात दस बजे के आसपास चिचंडा बस स्टॉप के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया,जिसमे एक की मौत हो गई तो वही तीन अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि भूसा भरी ट्रेक्टर ट्राली का टायर बदलते समय तेज रफ़्तार आ रहे दुग्ध वाहन नें ट्रेक्टर ट्राली कों जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई।
जिसकी चपेट मे आने से मोके पर मौजूद लोग घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची पुलिस नें सभी घायलों कों सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार नें बताया कि कल रात काबिंग गस्त के दौरान घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, मोके पर पहुंची पुलिस नें हाइवे की 1033 एम्बुलेंस एवं क्रेन कों बुलाया और घायलों कों अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि घटना मे गंभीर घायल रामदेव पिता रामलाल उइके निवासी खेड़ीदेवनाला कों डॉ नें मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद मोके पर जमा ग्रामीणों नें दुग्ध वाहन के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है, मृतक का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल मे कराकर परिजनों कों सौंप दिया गया।

Continue With Google
Comments (0)