खरगोन पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
खरगोन जिले के करही थाना पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए बेलगाड़ी के दो पहिए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 14 हजार रुपये है, बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 10 और 11 जून 2026 की दरमियानी रात फरियादी की नागझीरी रोड स्थित वेल्डिंग दुकान के सामने रखे दो बेलगाड़ी पहिए और दो रिंग अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर करही थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महेश पिता शेरु सिटोले निवासी अवलिया तालाब, हाल मुकाम ग्राम वणी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नागझीरी मंदिर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चोरी के दोनों पहिए बरामद कर लिए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना मंडलेश्वर में चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले, उप निरीक्षक अजय कुमार तमोलिया, प्रधान आरक्षक रकमसिंह एवं करही थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एंकर इंट्रो:
"खरगोन जिले की करही पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 हजार रुपये कीमत के चोरी गए बेलगाड़ी के दो पहिए बरामद किए गए हैं।"
खरगोन पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार खरगोन जिले के करही थाना पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी के मामले में बड़ी सफलता हास
खरगोन पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार खरगोन जिले के करही थाना पुलिस ने कृषि उपकरण चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी

Continue With Google
Comments (0)