थाना बक्स्वाहा पुलिस द्वारा दमोह रोड से तस्करी की जा रही अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 30 पेटी, 270 लीटर अवैध शराब, प्रयुक्त वाहन XL6 मारुती कार कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपए बरामद

माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

थाना बक्स्वाहा पुलिस को आज प्रभात गश्त के दौरान हीरापुर-दमोह रोड में अवैध शराब तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मार्ग पर चेकिंग लगाई गई। संदेह के आधार पर हीरापुर तरफ से आ रही एक XL6 मारुती सुजुकी कार रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस चेकिंग देख गाड़ी के चालक द्वारा अनियंत्रित गति से कार भगाने का प्रयास किया गया था। कार को रुकवा कर तलाशी ली गई, अवैध शराब पाई गई। 30 पेटी, मात्रा 270 लीटर अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन XL6 मारुती सुजुकी कार कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये जप्त की गई। अवैध शराब तस्करी में सम्मिलित दो अभियुक्त
1. कौशल बुंदेला पिता नरेंद्र सिंह बुंदेला निवासी धारखेड़ी,थानां बंडा जिला सागर
2. विनय सिंह चौहान पिता अरविंद सिंह चौहान निवासी ग्राम पड़रा जिला झांसी हाल देरी रोड, छतरपुर 
के विरुद्ध थाना बक्स्वाहा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। 

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ामलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बक्स्वाहा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, सहायक उप निरीक्षक शिवदयाल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह, मुकेश राजपूत, आरक्षक राजकुमार सेन, सतीश लोधी, पुष्पेंद्र घोषी,मोनू साहू, मुकेश अहिरवार, संजय लोधी, महिला आरक्षक अनीता पटेल एवं टीम की भूमिका रही।

Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur