नफीस खान इछावर 

मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां गुस्खोरी काला बाजारी, और भ्रष्टाचार में सबसे आगे मामला सीहोर जिले की इछावर तहसील की पंचायत दीवड़िया से निकाल कर आया है जहां एक गरीब वर्ग के हितग्राही ने जब पंचायत के सचिव से गुहार लगाई की साहब मुझे पीएम आवास योजना दिलवा दीजिए तो वहां के सचिव ने 10000 की रिश्वत लेने की मांग की तो हितग्राही ने पहले तो काई वरिष्ठ अधिकारीओ से शिकायत की सुनवाई ना होने पर जनसुनवाई में पहुंचा शिकायत कर्ता कलेक्टर को शिकायत की

पूरा समझिए मामला ग्राम पंचायत दीवड़िया का।

जब दीवड़िया के रामसिंह वर्मा पिता गणपत सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में एक आवेदन दिया। आवेदन में हितग्राही ने कहा कि उसका नाम पीएम आवास योजना की हितग्राही सूची में शामिल हैं। लेकिन पंचायत सचिव केशव मेथिल द्वारा आवास की किश्त डालने के बदले उनसे 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। घूस नही देने पर आरोपी सचिव ने अभी तक उनके खाते में आवास की किश्त जमा नहीं कराई है। आवेदक ने बताया कि वह इस संबंध में पिछले दिनों इछावर एसडीएम और जपं सीईओ को भी लिखित शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक न तो उन्हें योजना का लाभ मिला है और न ही आरोपी सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। ऐसे में आरोपी के होंसले बुलंद हैं और अब वह आवास निरस्त करने की धमकी दे रहा है। ज्ञापन में आवेदक ने मामले की जांच कर आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उसे शासन की योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।