नौरोजाबाद में प्रशासन की सख्ती: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर के बाजार पूरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम पाली के निर्देशन में इस अभियान को अंजाम दिया गया, जिसमें सड़क किनारे फर्नीचर दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और सामान जब्त किया गया।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान दो फर्नीचर दुकानों के द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटाया गया और उनका पंचनामा तैयार किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और नौरोजाबाद पुलिस बल मौजूद रहे, जिससे कानून व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन की इस सख्ती से यह संदेश साफ है कि अवैध अतिक्रमण को खत्म करने की दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue With Google
Comments (0)