नहर में मोबाइल से वीडियो बनाना पड़ा महंगा

तीन बच्चियां नहर में डूबी,दो के शव मिले

शादी बाले घर में पसरा मातम


बरगी जबलपुर - बरगी थाना क्षेत्र के सालीवाड़ा ग्राम में उस वक्त हड़का मच गया जब नहर में तीन बच्चियों के डूबने की खबर फैली सभी ग्रामीण नहर के पास इक्ट्ठा हो गए और बरगी पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने पहुंच कर बच्चियों की तलाश शुरू की सालीवाड़ा के निवासी डेलन पटेल के यहां विवाह का कार्यक्रम था जिसमें मेहमान आए हुए थे उन्हीं मेहमानों में तीनों बच्चियां भी आई हुई थी जो नहर में सुबह नहाने गई हुई थी वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 5 बच्चियां सालीवाड़ा नहर में नहाने गई थी नहाने के बाद बच्चियां मोबाइल से वीडियो बनाने में मगन हो गई जिसके बाद श्रृष्टि पटेल वीडियो बना रही थी और शीतल पटेल, तनु पटेल,सानिया पटेल और,निहारिका पटेल अचानक गहरे पानी में चली गई श्रृष्टि पटेल ने निहारिका पटेल का हाथ पकड़ कर उसे बाहर खींच लिया एवं वहां नहा रही महिलाओं ने भी अपनी साड़ी बच्चियों को बचाने फेंकी पर बहाव तेज होने ओर नहर में पानी अधिक होने की वजह से तीन बच्चियां बह गई ओर बे पानी में डूब गई दिन भर चले शर्च ऑपरेशन के बाद दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए परन्तु एक बच्ची का शव शाम तक नहीं मिला जिसे कल सुबह फिर तलाश किया जाएगा