*छतरपुर में लाखों की चोरी का खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने एसपी से लगाई गुहार*

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंज में हुई लाखों रुपये की चोरी का अब तक खुलासा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित नारायण सिंह सहित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित नारायण सिंह ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने परिवार सहित बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे करीब 15 तोला सोना, सोने की चेन, हार, मंगलसूत्र, झुमकी, चूड़ियां, सोने का सिक्का, चांदी की पायलें, चांदी के गिलास व सिक्के सहित लगभग 70 हजार रुपये नगद पार कर दिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।

पीड़ित का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट बमीठा थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासा करने की मांग की है।