दमोह में किसान से लूट: बाइक सवार बदमाशों ने की ढाई लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
दमोह: कोतवाली थाना क्षेत्र के पलंदी चौराहा के समीप एक किसान से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोमवार रात को मसूर बेचकर लौट रहे किसान का ढाई लाख रुपए से भरा बैग बाइक सवार बदमाश ले उड़े। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
महंतपुर गांव निवासी किसान भूपेंद्र पटैल और उनके भाई सुभाष ने दमोह मंडी में मसूर की बिक्री के बाद कुल ढाई लाख रुपए एक बैग में रखे थे। किसान भूपेंद्र बाइक से जबकि उनका भाई और भतीजा ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
राय चौराहा के पास पलंदी चौराहा पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर रुकने के दौरान, भाई ने रुपयों से भरा बैग ट्रैक्टर पर टांग दिया। जब उन्होंने ट्रैक्टर की ओर देखा, तो बैग गायब था। तुरंत उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक सवार युवक ट्रैक्टर के पीछे रेकी करते और बैग लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक ने हेलमेट पहन रखा है और दूसरे ने मुंह पर तोलिया बांध रखा है।
कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बाईट: भूपेंद्र पटैल (किसान)

Continue With Google
Comments (0)