दिगौड़ा पुलिस ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में पकड़ा नकली मावा दिगौड़ा दिगौड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह दिल्ली से टीकमगढ़ जाने वाली एक बस से बड़ी मात्रा में नकली मावा (खोवा) को जप्त किया है। सूचना पर खाद्य विभाग ने जप्त किए मावा के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी टीआई मनीष मिश्रा ने बताया है कि - पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली से टीकमगढ़ जाने वाली बस में नकली मावा आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम को दिगौड़ा के बस स्टैंड पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मिश्रा कंपनी की बस में प्लास्टिक की बोरियों में रखे मावा को जप्त कर पुलिस थाना लाया गया। बस से जप्त की गई 19 बोरियों में 222 किलो नकली मावा व 122 किलो नकली लूज पाया गया। इस कार्यवाही की सूचना खाद्य विभाग को दी गई। खाद्य अधिकारी मनीष जैन ने थाने में पहुंच कर पकड़े गए मावा के सेम्पल लिए और मावा की जप्ती बनाई गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए मावा का सेम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिगौडा मनीष मिश्रा, प्रधान आरक्षक अभय वर्मा आरक्षक अक्षय सिह, जगभान रजक, राघवेन्द्र लोधी की मुख्य भूमिका रही।