प्रदीप श्रीवास्तव 
 गंजबासौदा

गंजबासौदा के बेहलोट बायपास स्थित एक कबाड़े की दुकान पर कुछ दिन पहले बायो मेडिकल वेस्ट मिलने का मामला सामने आया था। 
जिसके चलते आज मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया। 
टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल डायरेक्टर नितेश चौरसिया और गंजबासौदा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविंद्र चिड़ार भी शामिल थे। 
इसके बाद प्रदूषण बोर्ड की टीम खानापूर्ति कर वापस लौट गई।