दुष्कर्म के मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार।

बड़वानी :-ऑपरेशन हवालात के तहत सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म मामले में एक वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील पिता गिला खरते (22) निवासी बंशी फलिया चाचरिया लंबे समय से फरार था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।