सनावद /ओंकारेश्वर 

ओंकारेश्वर बाय पास सनावद सीमा पर पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से, चार किलो से अधिक गांजा जप्त किया , जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मांधाता थाना क्षेत्र के भोगांवा बेड़ी निवासी कैलाश पिता गेंदालाल मेहरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सनावद थाने में मामला दर्ज किया गया है। बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि पुलिस को ओंकारेश्वर बाईपास पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया था। तलाशी के दौरान उसके बैग से अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी से अवैध गांजे की तस्करी के नेटवर्क और इसके आपूर्ति के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।