ड्यूटी कर लौट रहे डायल 112 के पायलट के साथ अनहोनी, दो अस्पताल में भर्ती | 

 

गढाकोटा। सागर जिले की गढ़ाकोटा चनौआ रोड पर होली के दूसरे दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें गढाकोटा थाने की डायल 112 चलने वाले पायलट की दुखद जान चली गई वे ड्यूटी पूरी करने के बाद गढ़ाकोटा से सागर अपने घर की तरफ बाइक से जा रहे थे लेकिन गढ़ाकोटा से करीब 7 किलोमीटर आगे चनौआ के पास सामने से आ रही टू व्हीलर से टक्कर हो गई,

जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढाकोटा लाया गया, लेकिन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को सागर रेफर किया,जिनकी हालत दोनों कि नाजुक बताई जा रही

 वहीं घटना के संबंध में थाना प्रभारी शिवम् दुबे ने बताया कि गढ़ाकोटा थाना की डायल 112 में पदस्थ सौरभ तिवारी अपनी ड्यूटी करके वापिस अपने घर सागर की ओर जा रहे थे तभी समाने से आ रही तेज रफ्तार टू व्हीलर सवार हेमंत अहिरवार मकरोनिया ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों टू व्हीलर सवारों को गंभीर चोटें आई हैं जिसमें करीब तीन लोग दुर्घटना का शिकार हो गए गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिसमें सौरभ तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया