पहाड़ी से आ रही थी तेज दुर्गंध,लोग देखकर रह गए हैरान, फिर पहुंची पुलिस 

 गढाकोटा। पहाड़ी पर स्थित जंगल से बेहद तेज दुर्गन्ध आ रही थी। जब नजदीक जाकर देखा गया तो नज़ारा देखकर लोग हैरान रह गए। तत्काल ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। 

दरअसल यहां कुछ दिन पुरानी एक अज्ञात शख्स की डेड बॉडी मिली है। जिससे गांव में सनसनी फ़ैल गयी। 

मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने डेड बॉडी को उतारकर सामुदायिक अस्पताल भेजा। साथ ही मामले को जांच में लिया। बताया गया की डेड बॉडी तकरीबन 10 दिन पुरानी है।

 बताया जा रहा है की गढ़ाकोटा थाना अंतर्गत मुर्गा गांव में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब गांव के पास की पहाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अज्ञात बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गढाकोटा स्थित सामुदायिक अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्योंकि अभी अज्ञात की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामले में थाना प्रभारी शिवम दुबे ने जानकारी दी और बताया कि ग्राम मुर्गा के कोटवार द्वारा जानकारी दी गई थी कि ग्राम की पहाड़ी पर पेड़ से फांसी पर लटका हुआ एक अज्ञात शव मिला है जिसकी तकदीस हेतु पुलिस टीम रवाना की गई शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की गई है शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस में रखा गया है उसकी पहचान के लिए कार्यवाही की जा रही है ।