बुधनी के महाराणा प्रताप चौराहे पर डंफर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, बड़ा हादसा टला
बुधनी। नगर के व्यस्ततम स्थल महाराणा प्रताप चौराहा पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिट्टी से भरे एक डंफर की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि खंभे की चपेट में आने से राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार डंफर में मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क के बीचों बीच लगे स्टेट लाइट खंभे से जा टकराया, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर परिषद की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों ने गिरे हुए खंभे को हटाकर परिषद कार्यालय में सुरक्षित रखवा दिया।
Continue With Google
Comments (0)