नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख की अवैध शराब जब्त
नरसिंहपुर: पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के अंतर्गत गोटेगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस ने जबलपुर मार्ग पर प्रभावी नाकेबंदी करते हुए धूमा तिराहे के पास एक संदिग्ध मिनी ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा।
- तलाशी के दौरान वाहन से 203 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
- बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।
इस मामले में आरोपी तस्कर मोनू ठाकुर (निवासी जबलपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी मनीष त्रिपाठी और थाना प्रभारी प्रदीप सराफ सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)