#🚨 बड़ी खबर
जमीनी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला — वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कर्री गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रोहित पटेल ने दीपक तिवारी पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद दीपक तिवारी के परिजनों ने आरोपी रोहित पटेल को मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मौके पर मौजूद लड़कियों के साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
📍 स्थान: कर्री गांव, सिविल लाइन थाना क्षेत्र, छतरपुर
📹 वीडियो: सोशल मीडिया पर वायरल
👉 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Continue With Google
Comments (0)