सागर जिला ब्यूरो चीफ बृजेश गौतम
थाना महाराजपुर, जिला सागर
दिनांक : 17.03.2026
*जिला बदर आरोपी पर सख्त कार्रवाई — थाना महाराजपुर पुलिस ने आरोपी को जिला सीमा से किया निष्कासित*
सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करते हुए जिला बदर आरोपी पप्पू उर्फ प्यारेलाल राय (उम्र 32 वर्ष), निवासी बारहा थाना महाराजपुर के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण जिला दण्डाधिकारी द्वारा उसे जिला बदर किया गया था। आदेश के पालन में थाना प्रभारी महाराजपुर श्री अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार जिला सीमा से बाहर किया गया।
दिनांक 12.03.2026 को आरोपी को थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर की सीमा में विधिवत छोड़ा गया तथा उसे आदेश की शर्तों का पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी की अपील
थाना प्रभारी महाराजपुर श्री अजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई जिला बदर आरोपी आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाए, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।

Continue With Google
Comments (0)