अवैध रूप से रसोई गैस बेचने वालों पर कार्रवाई
मनावर।। नगर में सोमवार 23 मार्च को कलेक्टर खाद्य के निर्देशन में खाद्य आपूर्ति विभाग मनावर द्वारा मनावर नगर के रहवासी क्षेत्र एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं व्यवसायिक उपयोग की जांच की गई। जांच दल में अनुराग वर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनावर, निलेश जाधव कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व रमेश जर्मन, विजय नर्गेश विभागीय सहायक थे।
जांच टीम द्वारा
(1) दिनेश कल्याणमल शर्मा के गांधी नगर स्थित उनके निज निवास से कुल घरेलू सिलेंडर 14.2kg क्षमता 20 नग, व्यवसायिक सिलेंडर 1 नग , 5kg क्षमता सिलेंडर 8 नग, तौल काँटा, विभिन्न कंपनी गैस डायरी 20 नग व गैस ट्रांसफर के लिए उपयोग की जाने वाली बांसुरी तीन नग जप्त किया गया।
( 2) न्यू कल्याण होटल धार रोड मनावर से 7 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये गये
इसके अतिरिक्त धार रोड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान श्री बालाजी बेकरी व हाइड आउट रेस्टोरेंट पर इंडक्शन से खाना बनाते पाया।
रहवासी क्षेत्र में प्राप्त अवैध भंडारण की सूचना के आधार पर मालवीय चौपाटी कांच मंदिर के पास स्थित मुस्तफा नजमुद्दीन, हर्षित जैन के मकान और आजाद मार्ग स्थित इमरान राशिद व हमिद किराना दुकान की भी जांच की गयी। जहां मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग नही पाया गया कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल में कोई समस्या नही आने दी जाएगी।। मनावर में पिछले कुछ महीनों पहले भी बड़ी कारवाही हुई थी आज फिर खाद अधिकारियों ने सरेण्डर पकड़े लेकिन कूक्षी खाद विभाग की नींद नही खुलती ओतने बड़े पैमाने पर काम काज चल रहे है पर मजाल है साहब अपनी कुर्सी से हिल कुर्शी का मोह या राजनीतिक दबाव के चलते कोई अधिकारी ध्यान नही दे पाता या तो यू कहे कि दीपावली होली रक्षाबंधन कुछ भी हो सेम्पल उठावो ओर दिखावटी कारवाही कर लक्ष्मी प्रसन्न करो और जनता को ऊपरवाले के भरोसे छोड़ दो खाद विभाग अधिकारी यो की गहरी नींद खुलने का नाम ही नही ले रही है कूक्षी में कभी कोई बड़ी या छोटी कारवाही अभीतक देखने को नही मिली और लगता है साहब की गहरी नींद खुलने को तैयार ही नही है जनता की तकलीफ जनता जाने हमे तो माल मिल रहा है
खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर रखने पर कार्रवाई।

Continue With Google
Comments (0)