बड़वानी:-पुलिस को पकड़ में आया शातिर मोबाइल चोर, 80 हजार के 8 मोबाइल बरामद

बड़वानी:-जिले के सेंधवा शहर में गत दिनों भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड और बाजारों में मोबाइल चोरी की लगातार प्राप्त हो  रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी रवींद्र पिता सायला निवासी पिसनावल को पकड़ा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए मूल्य के  विभिन्न कंपनियों के 8 स्मार्ट फोन जब्त किए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाकर बड़ी सफाई से जेब से मोबाइल फोन चोरी करता था। कार्रवाई में सेंधवा शहर थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक सतीश पवार, आरक्षक विशाल पाटिल,श्यामगुण मिश्रा का सहयोग रहा।