पैसों का लेनदेन महिला ने पकड़ा कॉलर आरोपियों ने गला दबाकर कर दी हत्या
लगभग दो वर्षो बाद थाना मुलताई पुलिस को मिली बड़ी सफलता दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिक्षक ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
बैतूल।.पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना मुलताई पुलिस द्वारा *वर्ष 2024 में नवोदय विद्यालय पट्टन रोड पर मिले अज्ञात महिला के शव के अंधे कत्ल का सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है* ।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
* दिनांक 22/10/2024 को फरियादी एजाज पिता शरीफ अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी प्रभात पट्टन द्वारा सूचना दी गई कि नवोदय विद्यालय रोड किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है।
* सूचना पर चौकी प्रभारी पट्टन एवं मुल्ताई पुलिस मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण किया गया।
* मृतिका की उम्र लगभग 62 वर्ष पाई गई, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान एवं गले पर लिगेचर मार्क पाए गए।
* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष संकलन की कार्रवाई की गई एवं घटनास्थल की फोटोग्राफी कराई गई।
* प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाए जाने पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 735/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
* जांच के दौरान *मृतिका की पहचान सरूबाई बोहरपी निवासी ग्राम देवगांव थाना मुलताई* के रूप में हुई।
🔹 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा हत्या के गंभीर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।
* टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए एवं संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई।
* संदेही सुनील बोहरपी से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया तथा अपने साथी अविनाश गाठे का नाम बताया।
* दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
🔹 *घटनाक्रम का बिंदुवार विवरण*
* वर्ष 2024 में आरोपी सुनील बोहरपी ने ग्राम देवगांव में एक मकान खरीदा था, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
* उसी क्षेत्र में मृतिका सरूबाई बोहरपी रहने लगी थी, जिससे आरोपी का पूर्व से विवाद था।
* दिनांक 21/10/2024 को आरोपी के घर में पारिवारिक कार्यक्रम (तीसरा) आयोजित था, जिसमें गांव के लोग आमंत्रित थे।
* आरोपी की मां द्वारा सरूबाई को भोजन हेतु बुलाने पर वह विवाद करने लगी।
* इस पर आरोपी स्वयं सरूबाई को बुलाने गया, जहां दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
* विवाद के दौरान सरूबाई द्वारा आरोपी का कॉलर पकड़ने पर आरोपी ने गुस्से में उसे जोर से धक्का दिया।
* धक्का लगने से सरूबाई का सिर दीवार से टकराया और वह बेहोश होकर गिर गई।
* इसके बाद आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
* घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपी ने अपने नौकर/सहयोगी अविनाश गाठे को बुलाया।
* दोनों ने शव को काले रंग की चादर में लपेटकर मोटरसाइकिल से जंगल में ठिकाने लगाने के लिए ले जाना शुरू किया।
* रास्ते में वाहन की रोशनी देखकर अविनाश डरकर मोटरसाइकिल से कूदकर भाग गया, जिससे शव सड़क पर गिर गया।
* इसके बाद आरोपी ने शव को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल से घसीटते हुए ले जाने का प्रयास किया।
* सामने से वाहन आते देख आरोपी ने शव को नवोदय विद्यालय रोड किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
1. *सुनील बोहरपी पिता जगन्नाथ बोहरपी* , उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम देवगांव थाना मुलताई
2. *अविनाश गाठे पिता धनराज गाठे,* उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम देवगांव थाना मुलताई
🔹 *जप्त सामग्री*
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्र. GJ 05 AU 6058)
अन्य साक्ष्य सामग्री
🔹 *पुलिस टीम का योगदान*
इस कार्रवाई में—*
एसडीओपी श्री एस.के. सिंह,
थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट,
उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक हुकुमचंद बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, कमलेश डेहरिया, लक्ष्मीचंद, डुमलेश्वर, गोपाल पवार का विशेष योगदान रहा।
🔹 *पुलिस अधीक्षक की सराहना एवं अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि *“अंधे कत्ल जैसे जटिल मामलों में लगातार प्रयास एवं तकनीकी जांच से ही सफलता मिलती है। मुलताई पुलिस द्वारा किया गया कार्य अत्यंत सराहनीय है।”*
*अपील :*
किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस जांच में सहयोग करें एवं अफवाहों से बचें।

Continue With Google
Comments (0)