थाना मुलताई पुलिस की त्वरित कार्रवाई – अनाज चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल किया गया बरामद
🔹बैतूल जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना मुलताई पुलिस ने अनाज चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया अनाज एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।
🔹 *घटना का विवरण:*
फरियादी विदवान सिंह सिसोदिया, निवासी कान्हाबघोली, ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी फसल (गेहूं, चना एवं मक्का) की गहाई कर घर के सामने पोर्च में बोरी में भरकर रखी थी। दिनांक 11.04.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर के आंगन से 04 बोरी चना एवं 02 बोरी मक्का चोरी कर लिया गया।
🔹 रिपोर्ट पर थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 246/26 धारा 305(a) बीएनएस के* तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *गिरफ्तारी एवं कार्रवाई:*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल पर मिले ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी कर मुलताई क्षेत्र से आरोपी–
1. *किसना पिता लखनलाल साहू (उम्र 34 वर्ष, निवासी कामथ).*
2. *नितेश पिता फूलनाथ चौहान (उम्र 26 वर्ष, निवासी कामथ)*
को गिरफ्तार किया गया।
🔹 पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चोरी गया 06 बोरी अनाज एवं घटना में प्रयुक्त *ऑटो क्रमांक MP48ZG5215* जप्त किया गया। आरोपियों को दिनांक 13.04.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹*बरामद संपत्ति:*
* 06 बोरी अनाज (कीमती लगभग ₹12,000)
* ऑटो क्रमांक MP48ZG5215 (कीमती लगभग ₹2,50,000)
* *कुल कीमत लगभग₹2,62,000*
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:*
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अमित पवार, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक आनंद वट्टी, आरक्षक विवेक पवार एवं आरक्षक प्रिंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा टीम की सराहना करते हुए कहा गया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण हेतु इसी प्रकार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)