मध्य प्रदेश नरसिंहपुर: अवैध नशे के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता
चंद्रशेखर मालवीय, नरसिंहपुर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की अवैध स्मैक जप्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में इस अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2025 में बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ जप्त किए गए और सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हाल ही में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा। यह व्यक्ति गणेश मंदिर के पास किसानी वार्ड, नरसिंहपुर में संदिग्ध रूप से खड़ा था और पुलिस को देख कर छुपने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 11.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 लाख आंकी गई है।
- आरोपी: अमन बैरागी, निवासी कठौतिया, थाना कोतवाली नरसिंहपुर।
- जप्त मादक पदार्थ: 11.25 ग्राम अवैध स्मैक
- वैधानिक कार्यवाही: धारा 8, 21 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: थाना कोतवाली से थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, उनि संजय सूर्यवंशी, आरक्षक अनुराग दुबे, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अभय तिवारी एवं आरक्षक नीलेश दुबे की मुख्य भूमिका रही।
यह सफलता नरसिंहपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध दृढ़ संकल्प और अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

Continue With Google
Comments (0)