फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन हवालात के अंतर्गत मारपीट करने वाले मामले में चार वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार।
बड़वानी :-कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन हवालात के अंतर्गत मारपीट मामले में 4 वर्ष से फरार वारंटी को पकड़ा। वारंटी शहर के बस स्टैंड से गुजरात मजदूरी के लिए जाने की फिराक में था। दरअसल एसपी, एएसपी, एसडीओपी के निर्देश अनुसार कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि स्थाई वारंटी संजय पिता मयाराम मुझाल्दे निवासी चौपाल फल्या 4 वर्ष से फरार चल रहा था। वारंटी संजय गुजरात मजदूरी के लिए शहर के बस स्टैंड पर मौजूद था। जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में धारा 341, 294, 323, 506 भादवि के अंतर्गत मामला लंबित था। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक जगजोध सिंह चौहान, दीपक डोडियार शामिल रहे।

Continue With Google
Comments (0)