प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में बढ़ते चोरों का आतंक

गुना: प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही रात में चोरों ने पांच मोटरसाइकिलों के ताले तोड़े, जिनमें से तीन बाइक चोरी कर लीं। एक बाइक कॉलोनी के बायपास मार्ग पर लावारिस हालत में मिली।

कॉलोनी के पीछे बने बायपास मार्ग पर सुरक्षा कैमरों की कमी और अपर्याप्त लाइटिंग ने चोरों को वारदात करने का साहस दिया है। लगातार हो रही घटनाएं अंदरूनी मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

अव्यवस्थाओं पर सवाल, जिम्मेदार मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी का मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबा हुआ है। यहाँ के रहवासी देर रात नौकरी से लौटने वाले महिला-पुरुषों के लिए यह रास्ता खतरनाक साबित हो रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं है।

रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी क्षेत्र में बढ़ते अवैध कब्जे और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। चोरी की घटनाओं के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया है, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पीड़ितों का विवरण:

  • दीपक धाकड़ – TVS बाइक क्रमांक MP33 ZK 1511, मोबाइल: 6264999398
  • नंद किशोर शर्मा – बाइक क्रमांक MP33 MH 5995, जो बायपास मार्ग पर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। मोबाइल: 9770770290
  • संतोष ओझा – TVS बाइक क्रमांक MP08 ZB 2133, मोबाइल: 8871339608

पीड़ितों ने केंट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनीवासियों की मांग है कि क्षेत्र में तत्काल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा असामाजिक तत्वों और अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।