गर्भवती होने पर खुला राज: रिश्ते के चाचा ने की दरिंदगी, कोर्ट ने भेजा जेल
मुंगावली। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्परता से कार्यवाही की है। मुंगावली थाना पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर मामले में आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 3 जून को मुंगावली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पिछले साल 10 नवंबर 2025 की रात उसके रिश्ते के चाचा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से पीड़िता ने चुप्पी साध ली। हाल ही में जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो परिजनों की पूछताछ में उसने आपबीती सुनाई।
शिकायत के आधार पर मुंगावली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(एफ) और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मुंगावली सनम बी. खान के मार्गदर्शन में मुंगावली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह कछुवाह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विशेष सराहना:
- मुंगावली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह कछुवाह
- सउनि रामदयाल नंदा
- प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल
- आरक्षक दीपेन्द्र लोधी
- महिला आरक्षक गीता चौधरी
इनकी त्वरित कार्यवाही और समर्पण के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है, जिसके लिए इनकी विशेष सराहना की जाती है।
Continue With Google
Comments (0)