दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

बड़वानी:-जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश अनुसार नागलवाड़ी पुलिस ने दुष्कर्म मामले के आरोपी को धरदबोचा और जेल में सलाखों के पीछे भेजा। उक्त मामले में पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को ग्राम लफनगांव (नागलवाड़ी-राजगढ़ मार्ग) स्थित एक कोल्ड्रिंक दुकान से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर अंजड़ न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। कार्रवाई में नागलवाड़ी थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक कमल किशोर चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अशोक यादव, प्रधान आरक्षक कुंवरसिंह चौहान, आरक्षक भुरेसिंह चौहान, राहुल सोलंकी आदि का सहयोग रहा।