सागर जिला ब्यूरो चीफ बृजेश गौतम

 

 

थाना गोपालगंज, जिला सागर

दिनांक : 17.03.2026

 

*शनीचरी में मामूली विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में मारपीट*

 

*गोपालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई—04 आरोपी गिरफ्तार, स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण*

 

सागर। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा शनीचरी क्षेत्र में हुए विवाद पर त्वरित, सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हालातों को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया।

दिनांक 16.03.2026 को शाम लगभग 07:00 बजे थाना गोपालगंज अंतर्गत बसुरयाना मोहल्ला, शनीचरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश एवं घूरने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया, जो देखते ही देखते उग्र मारपीट में बदल गया।

प्रथम पक्ष के फरियादी इशरार खान पिता इरफान खान, निवासी शनीचरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू, लाठी-डंडों एवं हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिससे उन्हें एवं उनके साथियों को चोटें आईं।

वहीं, द्वितीय पक्ष के फरियादी समीर खान, निवासी शनीचरी द्वारा भी प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रथम पक्ष पर मारपीट एवं विवाद करने के आरोप लगाए गए।

 

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई—स्थिति पर तत्काल नियंत्रण*

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे संभावित बड़ा उपद्रव टल गया।

✔️ घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया

✔️ दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई

✔️ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त किए गए

✔️ आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

शेष आरोपियों की सघन तलाश जारी है।

 

*त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता*

वर्तमान में त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा विशेष निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक (PIT) कार्रवाई की जा रही है।

 

उक्त प्रकरण में भी पुलिस की तत्परता से संभावित बड़े विवाद को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

 

*आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत*

थाना गोपालगंज पुलिस की इस त्वरित, सजग एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है तथा आमजन में सुरक्षा का भाव और विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

 

*पुलिस की अपील*

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि

 

किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें

तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके

 

*सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम*

थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा 

सउनि राजेश चौबे

सउनि रमेश बंसल

सउनि धरम सिंह मरावी

प्रधान आरक्षक अयूब खान, वीरू, जय सिंह, यशवंत, हरिओम, राधेश्याम, अनिल प्रभाकर, बाबू सिंह राजपूत, कैलाश सेन

आरक्षक बंटी, आनंद, अंकित तिवारी, प्रशांत, अरविंद, अतुल, अंकित हरदा, दशरथ, थिरबम, हीरेन्द्र, भरत

महिला आरक्षक पूजा

 

सागर पुलिस—आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर