शिवराजपुर में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर किया हमला

 

छतरपुर जिले के वमीठा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी 52 वर्षीय याकूब खान पिता खान मोहम्मद पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे उस समय हमला कर दिया गया, जब वह घर के पास दुकान पर आग सेक रहे थे। आरोप है कि पीछे से आए व्यक्ति ने उन पर पेट्रोल डाल दिया, जिससे उनके दोनों पैर और नीचे का हिस्सा झुलस गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।