गेंहू ले जाने से मना करने पर कलयुगी पुत्र ने माँ-बाप से की मारपीट,डायल 112 ने घायल मा को पहुंचाया अस्पताल

मुलताई। नगर के समीप ग्राम पारेगांव में दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही माता-पिता के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। 

पीड़ित के दूसरे पुत्र सुमेर मुन्ना सिंह द्वारा दी गई सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग माँ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेंद्र पिता मुन्ना से खेत से गेहूं ले जाने की जिद कर रहा था जिसको लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता के साथ हाथापाई कर दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेंद्र शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने गुस्से में आकर अपने ही माँ-बाप की पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल माँ को अस्पताल पहुंचाया,ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।