रामनगर मैहर -- थाना क्षेत्र रामनगर के मर्यादपुर चौकी मे ट्रैक्टर ट्राली 13-14 मार्च की रात चोरी पर दर्ज किया गया अपराध क्रमांक 105/26 जिसमे धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी मामले पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आम तौर पर देखा जाए तो चोरी हुआ वाहन या माल बहुत कम ही मिल पाता है।
महीने भर पहले चोरी हुआ टैक्टर ट्राली के साथ धराए तीन आरोपी। सूचनादाता की सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल टीम के साथ जष्टहाटोला रास्ते पर संबंधित व्यक्ति नरेंद्र शुक्ला झिन्ना को साथ लेकर जांच घेराबंदी करने पर लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा।
*टैक्टर ट्राली के साथ मिले तीन आरोपी।*
टैक्टर ट्राली के साथ अभिषेक शर्मा पिता चन्द्रशेखर शर्मा उम्र 19 बर्ष निवासी बूढाबाऊ, अनमोल जयसवाल पिता आनंद जयसवाल उम्र 20 बर्ष निवासी उंचाई बाणसागर, हरिओम वैश्य पिता संतोष वैश्य निवासी किटहा टोला चचाई बाणसागर को टैक्टर ट्राली के साथ पकड़े जाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इन्होंने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस द्वारा जानकारी उल्लेख पर बताया गया की करीब 06 लाख 80 हजार रुपये कीमत का ट्रैक्टर तथा 2 लाख 20 हजार रुपये की ट्रॉली सहित कुल 9 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर गवाहों के सामने जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध सिद्ध पाया गया।
चोरी गया टैक्टर ट्राली सहित पकड़े गये तीन आरोपी।
Continue With Google
Comments (0)