*मिडास कोचिंग संस्था सौंसर ने प्रेस कांफ्रेंस रख अपने होनहार बच्चो का स्वागत पत्रकार साथियों से कराया !*

 

शहर के नामी कोचिंग संस्था जो आज कोई नाम का मोहताज नहीं है पूरे जिले में उनका हर साल के परिणामों का परचम अलग ही लहराता आया है ! 

 

हाल ही में घोषित हुए एनटीए द्वारा जेईई मेंस की जनवरी 2026 की परीक्षा में खैरी तायगाँव के पीयूष सतपुते ने सौंसर में कोचिंग कर के 99.34 पर्सेंटाइल ला कर पूरे पांढुर्ना जिले में टॉप किया और मोहगांव के श्रेष्ठ महेश्वरी ने 98.36 परसेंटाइल ला कर कोचिंग में दूसरे स्थान पे रहा ! 

 

इसके साथ साथ करीब 13 बच्चो ने 95 परसेंटाइल से और 31 छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक लाया और उन सभी बच्चों को सभी पत्रकार साथियों द्वारा फुल माला से सम्मानित किया गया जिससे बच्चों में ख़ुशी का माहौल बना ! 

 

इस प्रेस कांफ्रेंस में यह भी चर्चा चला की कई कोचिंग सौंसर शहर में आते है और जाते है पर मिडास संस्था आज वही है और अपने परिणामों का रिजल्ट ही उसका हर साल का प्रमाण है एवं भरोसा दिलाता है की मिडास इस सौंसर क्षेत्र में अपना अलग पहचान बनाया है बच्चों का भविष्य सवार कर ! 

 

प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित सभी पत्रकार लोग शामिल थे और सभी ने सभी उत्तीर्ण हुए बच्चो को शुभकामनाएँ भी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना भी की !