विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन 
बरगी

सालीवाडा देवद्वार आंगनबाड़ी विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी के 5 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को औपचारिक स्कूल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें मानसिक रूप से स्कूल जाने के लिए तैयार करना है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने नए दोस्तों से मिले। 

इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत करने का अवसर मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई! 


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं 
रीना साहू चंचल साहू प्रीति मेहरा एवं सिजारी मारपे 
*सहायक कार्यकर्ता —*  सरिता मेहरा प्रभा विनीता सोमवती यादव के द्वारा आयोजन किया गया।