विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से शासकीय महाविद्यालय मुलताई में 5 करोड़ 52 लाख की राशि से बनेगा गर्ल्स हॉस्टल
मुलताई।शासकीय महाविद्यालय मुलताई में क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख अथक प्रयासों से गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा ओम आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार राशि स्वीकृत की गई l
भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया की मूलताई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने एंव शैक्षणिक गुणवंता की सुधार की दिशा में प्रयास करते हुए शासकीय महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए 5 करोड़ 52 लाख की राशि स्वीकृत कराई गई l
शासकीय महाविद्यालय मुलताई में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने की जानकारी उच्च शिक्षा उच्च,तकनीकी आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा पत्र के माध्यम से विधायक चंद्रशेखर देशमुख को दी गईं l
शासकीय महाविद्यालय में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण होने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेंगी, जिससे वह बेहतर रूप से अध्ययन कर सकेंगेl
गौरतलब हो की विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा अपने पूर्व कार्यकाल वर्ष 2013 से 18 में भी विधानसभा मुलताई अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय मुलताई में 6 करोड़ 38 लख रुपए की राशि स्वीकृत कराई गई थी l
जिसमें महाविद्यालय मुलताई में निर्माण कार्य कराए गए थे l शासकीय महाविद्यालय मुलताई में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने पर नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र वासियों द्वारा विधायक चंद्रशेखर देशमुख का आभार जताया गया l

Continue With Google
Comments (0)