वार्षिक उत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापना हेतु सौंपा गया ज्ञापन 

मुलताई।महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा एक महत्वपूर्ण मांग उठाई गई। 
परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महाविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज भी विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, आत्मबल और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महान युगपुरुष की प्रतिमा महाविद्यालय परिसर में स्थापित होने से विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर परिषद के प्रमुख कार्यकर्ताओं में वंशिका संघवी, शुभम खवादे, रवि तायवाड़े, प्रणव पवार, राजू देशमुख, नवीन जैन, विशाल पाटिल, आयुर पाटिल, पायल पवार, युक्ता भार्गव, दिव्या गवाडे, धानी अड़लक,  एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र ही उचित निर्णय लेगा। यह मांग पूर्णतः छात्रहित एवं महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।