मध्य प्रदेश राज्य शिक्षक संघ जिला पांढुरना
पांढुरना: लगभग 25 से 30 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी. ई.टी.) के विरोध में जिला मुख्यालय पांढुरना में जिले के समस्त शिक्षकों द्वारा दिनाँक 24 मार्च 2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत शासन, माननीय प्रधानमंत्री भारत शासन, प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम आदरणीय कलेक्टर महोदय को संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया. इसके पूर्व शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पर अपने अपने विचार रखे. समस्त शिक्षकों द्वारा एकमत से निर्णय लिया गया कि कोई भी शिक्षक मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली उक्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध जताया. ज्ञापन देने हेतु मध्यप्रदेश राज्य शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष उमेश बिंझाडे, रमेश पाटिल, नरेन्द्र बाम्बल, जनार्दन खवसे, चंद्रशेखर सालबडे॔, गणेश दुःखी, अजय शेंडे, रामगोपाल भोयर, नंदिता धुवे॔, रीता मल्होत्रा, संदीप बनाईत, रविंद्र अत्करे, मधुकर चौधरी, सुनील यावले, और सौसर तथा पांढुरना तहसील के समस्त शिक्षक जवाहर पार्क बस स्टैंड में उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाया और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) का विरोध जताया गया.

Continue With Google
Comments (0)