शासकीय स्कूल की अध्यापिका का वायरल वीडियो: शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न
त्यौंथर: त्यौंथर के शासकीय माध्यमिक शाला पनासी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अध्यापिका लीड लगाकर गाने सुनने में व्यस्त हैं, जबकि एक छात्र उनके लिए हाथ का पंखा झल रहा है। यह नजारा न केवल शिक्षा के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि बच्चों के शोषण की ओर भी इशारा करता है।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वे इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।
जांच जारी
फिलहाल, यह मामला जांच के अधीन है। संबंधित विभाग द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई सामने आएगी।
इस घटना ने एक बार फिर से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह देखना बाकी है कि संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Continue With Google
Comments (0)