नेपानगर में रेलवे लाइन विस्तार की तैयारी तेज, हटाई जाने वाली दुकानों और मकानों का संयुक्त दल ने किया सर्वे

नेपानगर में तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन के विस्तार को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार से नेपा लिमिटेड एवं नगर पालिका ,वन विभाग अधिकारी, रेलवे विभाग के संयुक्त दल ने रेलवे क्षेत्र में आने वाली प्रॉपर्टी का भौतिक सत्यापन शुरू किया।

इससे पहले संजय नगर वार्ड में करीब 60 से अधिक मकानों को हटाया जा चुका है। वहीं अब नगर की कई दुकानें एवं अन्य संपत्तियां भी रेलवे क्षेत्र में आ रही हैं। इन्हें हटाए जाने को लेकर संयुक्त दल ने सर्वे कर प्रॉपर्टी को चिन्हित किया और संबंधित मालिकों को इसकी सूचना दी।

तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने यह सर्वे किया। रेलवे लाइन विस्तार की प्रक्रिया के चलते अब नगर में प्रभावित होने वाली संपत्तियों को लेकर लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।


बाइट 01 जगन्नाथ वास्कले तहसीलदार नेपानगर