विकास की नई इबारत लिख रही मनगवां विधानसभा, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक नरेंद्र प्रजापति और जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के प्रयासों से रामपुर में साकार हो रहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का सपना
20 हजार की आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का किया अवलोकन, जल्द पूर्ण कर जनता को समर्पित करने के दिए निर्देश।
रीवा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली स्वीकृति, मनगवां विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति के प्रयासों तथा जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी की निरंतर पहल से रामपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का सपना साकार हो रहा है। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से रामपुर सहित आसपास के अनेक गांवों की लगभग 20 हजार की आबादी को बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इसी क्रम में दिनांक 20 नवंबर 2026 को जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी ने ग्राम पंचायत रामपुर पहुंचकर निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के निर्माण कार्य एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जा सके।
20 हजार लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की नई उम्मीद
रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए ग्रामीणों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विकास कार्यों को लेकर भी हुई सार्थक चर्चा
अवलोकन के दौरान वरिष्ठ जनपद सदस्य श्री मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी, भूमिदाता श्रीकांत पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामनरेश पटेल, श्री नरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य के साथ-साथ क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर भी विस्तारपूर्वक सार्थक चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठजनों ने स्वास्थ्य केंद्र को जल्द पूर्ण कराने और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के संबंध में अपने विचार रखे। साथ ही आवश्यक पहल के लिए वरिष्ठ नेताओं से चर्चा एवं समन्वय स्थापित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता
जनपद पंचायत गंगेव के अध्यक्ष विकास तिवारी ने स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और इसका लाभ सीधे आमजन तक पहुंच रहा है।
रामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शीघ्र संचालन शुरू होना निश्चित रूप से मनगवां विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत गंगेव के ग्रामीण अंचल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इससे लगभग 20 हजार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद पूरी होने जा रही है।
Continue With Google