बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत नेपानगर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
**नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों का दिया संदेश, समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर हुई चर्चा**
**नेपानगर** बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से संस्था आस द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (Just Rights for Children) के सहयोग से नेपानगर स्थित श्रद्धा बुद्ध विहार प्रांगण में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं कंसल्टेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही, इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों, विभागीय समन्वय एवं समुदाय की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपानगर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती विनोद पाटील एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त नेपानगर सेक्टर सुपरवाइजर ममता उमरिया, जागृति कला केंद्र के संस्थापक मुकेश दरबार, श्रद्धा बुद्ध विहार सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था के अध्यक्ष हरीश शिंदे, सचिव रविन्द्र मसाने, पैरा लीगल वॉलंटियर एल.एल. लोवंशी, शहजाद अली, डॉ. महेश शिवहरे, सुनील कुलकर्णी, महेंद्र गुजराती, माता भीमाई महिला मंडल की अध्यक्ष कुसुम बाई इंगले एवं माता रमाई महिला मंडल की अध्यक्ष देवकरना ताई गोपनारायण सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था आस के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात संस्था के सदस्यों एवं कलाकारों ने बाल विवाह की सामाजिक वास्तविकताओं, बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके विरुद्ध सामूहिक प्रयासों को दर्शाते हुए एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक ने उपस्थित लोगों को भावुक करने के साथ ही बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया।
अतिथि उद्बोधन में जागृति कला केंद्र के संस्थापक मुकेश दरबार ने संस्था आस द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी प्रगति खराड़िया ने बाल विवाह से बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। वहीं, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भारती विनोद पाटील ने कहा कि संस्था आस द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज में जागरूकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सुनील शिंदे ने संस्था आस का परिचय देते हुए जिले में बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम एवं बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों की सामूहिक भागीदारी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सीएसडब्ल्यू (CSW) राजेन्द्र मसाने ने किया तथा आभार जिला समन्वयक सुनील शिंदे ने व्यक्त किया।
नुक्कड़ नाटक में सुनील शिंदे, दिलीप शिंदे, प्रज्ञा मसाने, मनीषा खेरनार, रेखा केदारे, उपाली मसाने, राजश्री सुरवाडे एवं प्रकाश केदारे ने प्रभावशाली अभिनय किया।
कार्यक्रम में रविन्द्र गाढ़े, अमर कैथवास, शहजाद अली, पुष्पा बाई उमाले, कमल बाई वानखेड़े, आशा बाई वानखेड़े, बेबी बाई मेढ़े, कांटा बाई अदाव, लीलाबाई बावस्कर, इंदु बाई मसाने, ज्योत्सना बाई शंखपाल, ममता शंखपाल, कोमल शिंदे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन बुरहानपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कंसल्टेशन का हिस्सा रहा। उपस्थित जनों को बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य प्रदान करने की अपील की गई।
Continue With Google