*भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन*
*जिले के रक्तकोष में कमी को देखते हुए 171 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान*
नेपानगर के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तुकईथाड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिले में रक्त की बढ़ती कमी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष *राहुल जाधव* के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। रक्तकोष में रक्त की कमी की जानकारी मिलने के बाद किसान मोर्चा ने यह पहल की।
आयोजित शिविर में जिले भर से आए *160 रक्तदाताओं* ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवा, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री राहुल जाधव ने कहा कि *"रक्तदान महादान है"*। एक यूनिट रक्त से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। जिले के अस्पतालों में रक्त की कमी न हो, इसलिए हम समय-समय पर ऐसे शिविर लगाते रहेंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम और डॉक्टरों ने रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
Continue With Google