स्वामित्व योजना के तहत खकनार कला में 255 और जामुनिया में 180 रजिस्ट्रियां
तहसील में अब तक 12 हजार रजिस्ट्रियां पूरी, 23,426 हितग्राहियों को मिलना है योजना का लाभ
खकनार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने के लिए स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र के भूखंडधारियों की स्वामित्व रजिस्ट्री की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के कानूनी दस्तावेज मिलने के साथ ही बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में भी सुविधा मिलेगी।
कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वामित्व पंजीयन कार्य को गति देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष अभियान के तहत खकनार कला में 255 तथा जामुनिया में 180 स्वामित्व रजिस्ट्रियां की गईं।
तहसीलदार दयाराम अवास्या ने बताया कि खकनार तहसील में कुल 23 हजार 426 स्वामित्व रजिस्ट्रियां होना है। इनमें से अब तक करीब 12 हजार रजिस्ट्रियां पूरी की जा चुकी हैं। शेष पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्रियां पूर्ण कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार ने लोगो को जागरुक करते हुए संपत्ति के रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु जानकारी दी है संपत्ति का अधिकार बनेगा आर्थिक मजबूती का आधार
स्वामित्व योजना के तहत मिलने वाला अभिलेख ग्रामीण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है। इससे आवासीय संपत्ति पर उनका अधिकार सुनिश्चित होगा। साथ ही भविष्य में बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों से ऋण लेने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समय-सीमा में पहुंचे और उन्हें अपनी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिल सके।
सरकार-योजना
स्वामित्व अभियान के तहत खकनार कला में 255 जामुनिया में 180 स्वामित्व पंजीयन हुए खकनार तहसील में 23426 होना है रजिस्ट्रियां
ग्रामीणों केअधिकारओर आत्मनिर्भरता की मजबूत पहल
November 19, 2026 11:03 PM
1 min read
4 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google