निवाड़ी, 21 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को लीड बैंक कार्यालय, निवाड़ी से डिजिटल वैन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक एवं प्रभारी लीड बैंक संतोष सिंह आयाम तथा सिविल लाइंस शाखा प्रबंधक आकाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर डिजिटल वैन को ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।
यह अभियान भारतीय रिजर्व बैंक के प्रोजेक्ट *Moneywise* के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता केन्द्र, पृथ्वीपुर के माध्यम से *AROH Foundation* द्वारा संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, बैंक खातों की री-केवाईसी प्रक्रिया, बुनियादी वित्तीय साक्षरता, यूपीआई एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
डिजिटल वैन जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक करेगी, जिससे वे बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित तरीके से उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान ग्रामीणों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सरकार-योजना
निवाड़ी जिले में डिजिटल वैन से गांव-गांव पहुंचेगा वित्तीय साक्षरता का संदेश
हरी झंडी दिखाकर डिजिटल बैन को किया गया
November 21, 2026 08:58 PM
1 min read
1 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google