नईसराय/अशोकनगर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत तहसील मुख्यालय नईसराय में मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत चयनित पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार विगत 07 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जन विश्वास शिविर प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को आयोजित किए जाते हैं।
इन शिविरों में सीएम हेल्पलाइन के तहत जो लंबित शिकायतें होती हैं, उनका निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जो नागरिकों के आवेदन निराकरण हेतु लंबित रहते हैं, उनका निराकरण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि उद्यम संवाद की योजना राज्य शासन द्वारा निर्धारित की गई है कि जो क्षेत्र में प्रगतिशील उद्यमी हैं, जो राज्य शासन और केंद्र शासन की ऋण योजनाओं का लाभ प्राप्त करते हैं और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के साधनों का विकास करना चाहते हैं, उनके साथ संवाद किया जाए और उनके माध्यम से अन्य नागरिकों को प्रेरित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का निराकरण एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। शिविर के दिन जो आवेदक आते हैं और वो किसी योजना के बारे में लाभ प्राप्त करने संबंधी आवेदन देते हैं या किसी अन्य उनकी कोई समस्या रहती है, उसके बारे में जो आवेदन देते हैं, उसका भी यथासंभव हम या तो शिविर के दिन ही निराकरण करने का प्रयास करते हैं या अगर उसमें समय सीमा की संभावना रहती है तो उस क्षेत्र के अगले शिविर से पहले तक उनको पात्रता अनुसार निराकरण करने का प्रयास किया जाता है।
Continue With Google