अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त होने वाले पत्रों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही की जाए।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निराकरण तत्परता एवं गंभीरता के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरों में प्राप्त आवेदनों के विभागवार निराकरण एवं लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।
Continue With Google