आलोट। नगर परिषद आलोट में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद पर नई व्यवस्था किए जाने तक जावरा नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रशेखर सोनिस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नगर परिषद आलोट के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीताराम चौहान का स्थानांतरण नगर परिषद राणापुर कर दिया गया है। वर्तमान में आलोट नगर परिषद में सीएमओ पद पर नई पदस्थापना नहीं होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आगामी आदेश तक अथवा नई नियुक्ति होने तक श्री चंद्रशेखर सोनिस नगर परिषद आलोट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। शासन स्तर पर अन्य व्यवस्था होने पर यह आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।
इस आदेश की प्रतिलिपि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल, कलेक्टर रतलाम, नगर पालिका परिषद जावरा, नगर परिषद आलोट एवं संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
Continue With Google
Comments (0)